JavaScript Syntax In Hindi

आज हम लोग देखने वाले है JavaScript Syntax In Hindi . तो सबसे पहले आपको दो चीज़ो की जरुरत पड़ेगी पहला है Code Editor और दूसरा है browser . तो आप कोई भी code editor ले सकते है जैसे की notepad++, sublime, vscode etc. और browser भी आप कोई भी ले सकते है जैसे की firefox,chrome etc.

तो जैसा की आपको पता है की javascript HTML  के साथ web page को dynamic और special effects देने के लिए use की जाती है। javascript <script> </script> tag के बीच में लिखी जाती है वो इसलिए जिससे की browser को पता चले की ये javascript का कोड है। आप इस tag को  web page के head या body section में कहीं भी लिख सकते है लेकिन recommendation ये रहती है की आप head tag में ही लिखे वो इसलिए की जब भी page run होता है तो ऊपर से code execute होता है।

एक और तरीका होता है javascript को लिखने का और वो है external javascript .  इसमें आपको एक .js extension से अलग से फाइल बनानी पड़ेगी और उसके बाद आपको अपने HTML में इस file की link करना पड़ेगा script tag का use करके <script src=”your_javascript_file.js  ” > </script>

<script language = "javascript" type = "text/javascript">
	//JavaScript code
</script>
<script> के दो attribute होते है पहला है

  • Language-: इससे आप browser को ये बताते हो की आप इस tag के अंदर javascript का code लिखोगे।
  • Type-: इस attribute में आप file type बताते है।
अगर आप ये दोनों attribute नहीं भी लिखोगे तो भी आपका javascript कर program run करेगा क्यूंकि आज कल के browser इतने smart हो गए है की वो सब जानते है 🙂

JavaScript Syntax In Hindi

तो नीचे दिए गए program को अपने code editor में लिखिए और run करिये आपके browser में Hello Tech Code Now print होगा यहाँ पैर javascript का document.write function call किया गया है तो आपके browser पे print करने के  लिए use किया जाता है।

<html>
	<head>
		<script>
			document.write('Hello Tech Code Now');
		</script>
	</head>
	
	<body>
		
	</body>
</html>

Some Important JavaScript Fact

javascript में कुछ ऐसी चीज़े है जो आपको याद रखनी चाहिए।

  • Semicolons Optional-: तो javascript में Semicolons optional है ज्यादातर programming language में semicolons  लगाना जरुरी होता है वरना error आती है लेकिन javascript में ऐसा नहीं है आप semicolon लगाइये चाहे न लगाइये code में कोई error नहीं आएगी। बस एक  बात आपको याद रखनी है की आपको एक line में एक ही statement लिखना है अगर आप एक line में एक से ज्यादा statement लिखते है  तो आपको semicolons लगाना जरुरी है
इस code में कोई error नहीं है क्यूंकि यहाँ अलग अलग लाइन में variable लिए गए है।

<html>
	<head>
		<script>
			var a= 10
			var b = 20	
		</script>
	</head>
	
	<body>
		
	</body>
</html>
अब यहाँ पर error आएगी क्यूंकि इस code में एक ही line में दो variable define किये गए है।

<html>
	<head>
		<script>
			var a= 10 var b = 20	
		</script>
	</head>
	
	<body>
		
	</body>
</html>
अगर आपको एक एक लाइन में लिखना है तो आप semicolons का use कर सकते है।

<html>
	<head>
		<script>
			var a= 10; var b = 20;	
		</script>
	</head>
	
	<body>
		
	</body>
</html>
  • Whitespace and Line Breaks-: javascript में आप चाहे कितने भी whitespace और line break कर सकते है उसमे कोई भी error नहीं आएगी।

Comments in JavaScript

तो अब javascript में comment कैसे करते है। अब comment इतना important क्यों होता है इसका reason ये है की एक अच्छा developer हमेशा अपने code को comment करता है जिससे की बाद में अगर वो या फिर कोई और developer उस code को देखे तो आसानी से उसे समझ में आ जयेगा और उसका काफी सारा time बच जयेगा और जल्दी समझ में आ जयेगा की ये code किस task के लिए लिखा गया है। javascript में 2 types के comments होते है जैसा की अपने c और c++ में पढ़ा था।

  • पहला है single line comment इसके लिए आपको double slash (\\) use करना पड़ेगा।
  • दूसरा है multi-line comment इसके लिए आपको /*  */ use करना पड़ेगा।
<html>
	<head>
		<script>
			//Single Line Comment
			
			/* this is 
			   multi line
			   comment	
			*/
			
		</script>
	</head>
	
	<body>
		
	</body>
</html>
तो ये था javascript का basic syntax और कुछ important topics about javascript .

 

Abhishek Prajapati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *